चंडीगढ़ में स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की हत्या, वारदात के बाद भाग निकले हमलावर

Chandigarh: चंडीगढ़ में स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी तानिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में वारदात को अंजाम दिया गया. इसके पीछे पुश्तैनी मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. शुक्रवार को तानिया को एक स्टेट लेवल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाना था लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई. बुआ के बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

कुल 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने तानिया के पिता की शिकायत के आधार पर बुआ के बेटे समेत परिवार के कुल 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए थे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है.

हॉकी की स्टेट लेवल खिलाड़ी थी तानिया

पिता रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार में 5 बच्चे हैं और तानिया हॉकी की स्टेट लेवल खिलाड़ी थी. वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं और सेक्टर-38 में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके घर की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है. मकान के कब्जे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था.

मारपीट पर उतर आए कृष्णा और उसके परिवार के सदस्य

बहन का बेटा कृष्णा भी इसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करता रहता था. इसी बीच बीते दिन गुरूवार दोपहर को भी मकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़कर झगड़े में बदल गई. आरोप है कि कृष्णा और उसके परिवार के सदस्य मारपीट पर उतर आए. पिता रवि के अनुसार वह मामले को शांत कराने के लिए पहली मंजिल पर गए थे. जब वह नीचे लौट रहे थे तो उनकी बेटी तानिया ऊपर आ रही थी.

अब नेशनल की तैयारी कर रही थी तानिया

इसी दौरान कृष्णा समेत रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने कथित तौर पर चाकू मारकर तानिया पर जानलेवा हमला कर दिया. तानिया की कमर के पास चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दौरान जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तानिया ग्रैजुएशन का फाइनल ईयर था और वह चंडीगढ़ यूटी की स्टेट टीम की सीनियर प्लेयर थी. अब वह नेशनल की तैयारी कर रही थी. जिसके लिए उसे अगले सप्ताह कर्नाटक जाना था.

इसे भी पढ़ें. ईरान ने दिया तेहरान और बेरूत हमलों का जवाब, बहरीन में इजरायली दूतावास पर किया अटैक

Latest News

मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, वोटर फ्रॉड की जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने...

More Articles Like This

Exit mobile version