BCCI का बड़ा फैसला, राहुल द्रविड़ ही बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच, कार्यकाल बढ़ा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahul Dravid Contract Extended: टीम इंडिया (पुरुष क्रिकेट टीम) के कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला किया गया है. BCCI ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ के कंट्रैक्ट को बढ़ाने का फैसला किया है.

दरअसल, कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पिछले दिनों समाप्त हो गया था. नए कोच को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे. ऐसे में आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और उनके कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला किया.

बीसीसीआई का बड़ा फैसला
बीसीसीआई ने इस बाबत कहा कि बोर्ड भारतीय टीम को ढालने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है और उनकी असाधारण व्यावसायिकता की सराहना करता है. बोर्ड एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप में उनकी अनुकरणीय भूमिकाओं के लिए वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना करता है. अपनी दिग्गज ऑन-फील्ड साझेदारियों की तरह, द्रविड़ और लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है.

कार्यकाल विस्तार पर क्या बोले द्रविड़
अपने कार्यकाल विस्तार पर राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले दो साल काफी यादगार रहे हैं. हम एक टीम के तौर पर काफी कुछ हासिल करने में सफल रहे. हमने एक जुट रहकर उताव-चढ़ाव को महसूस किया है. सबके साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा है. ड्रेसिंग रूम में हमने जो माहौल हमने स्थापित किया है उस पर मुझे वास्तव में गर्व है. हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है, वह अभूतपूर्व है, और हमने जिस चीज पर जोर दिया है वह है सही प्रक्रिया का पालन करना और अपनी तैयारियों पर कायम रहना, जिसका  परिणाम पर सीधा प्रभाव पड़ा है.

जानकारी दें कि 10 दिसंबर से भारत का साउथ अफ्रीका दौरा है. ऐसे में कार्यकाल विस्तार के बाद द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में पहला शेड्यूल यही होगा. इंडियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर 3 वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी और साथ ही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीं, भारतीय टीम को जून 2023 में टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है. इससे पहल घरेलु मैदान पर इंडियन टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version