IPL 2026: कब तक मैदान पर लौटेंगे शुभमन गिल? कोच ने चुप्पी तोड़ी, बोलें-आपको यकीन…!

Parthiv Patel Big Statement: आईपीएल (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस का तीसरा मुकाबला आठ अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है. अहम मुकाबले से पहले टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है. पार्थिव का कहना है कि टीम को गिल के जल्द वापसी की उम्मीद है. दरअसल, गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल आईपीएल के नौवें मुकाबले से बाहर रहे.

शायद परिणाम कुछ और होता

उनकी गैरमौजूदगी में टीम को हार का सामना करना पड़ा. अगर वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम का हिस्सा रहे होते तो शायद परिणाम कुछ और होता. खैर मैच बीत चुका है और टीम अगले मुकाबले पर फोकस कर रही है. मगर फैंस के मन में अब भी एक सवाल चल रहा था कि गिल कब तक मैदान में वापसी करेंगे?  पटेल ने कहा, ‘नवंबर 2025 में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान गिल की गर्दन में मोच आ गई थी.

ज्यादा गंभीर नहीं लग रही चोट

हाल ही में उन्हें फिर से ऐंठन की समस्या हुई थी. हमें उम्मीद है कि वह आगामी मैच के लिए फिट हो जाएंगे. चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है. चोट प्रबंधन मेरी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है, लेकिन मैं आपको यकीन से कह सकता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे.’ शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात की कमान राशिद खान ने संभाली थी.

गिल की मांसपेशियों में खिंचाव

उस दौरान टॉस के बाद उन्होंने बताया था, ‘गिल की मांसपेशियों में खिंचाव है. उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे.’ गुजरात के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने 75 और 55 रन की शानदार पारी खेली. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें जगाईं. बाएं हाथ के बल्लेबाज 73 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे राजस्थान को वापसी का मौका मिला.

अहम साझेदारी के दम पर वापसी

रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके और ऐसा लगा कि मैच राजस्थान के पक्ष में चला गया. गुजरात ने कगिसो रबाडा और राशिद के बीच आठवें विकेट के लिए 43 रन की अहम साझेदारी के दम पर वापसी की. आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन चाहिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने शानदार छह गेंदें फेंकी और सिर्फ पांच रन दिए, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत दर्ज की.

इसे भी पढ़ें. PNB Soldierthon 2026: जवानों के सम्मान में दौड़ी दिल्ली, जनरल वीके सिंह ने दिया खास संदेश

Latest News

बांग्लादेश में खसरे का कहर: 118 मौतें, हजारों बच्चे संक्रमित; वैक्सीनेशन संकट से बिगड़े हालात

बांग्लादेश में खसरे का कहर बढ़ता जा रहा है, जहां 118 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बच्चे संक्रमित हैं. वैक्सीनेशन संकट और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version