सनी देओल ने हेमा मालिनी पर उठाया था हाथ! प्रकाश कौर को देनी पड़ी थी सफाई

Must Read

Dharmendra Hema Malini Marriage: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन हेमा मालिनी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. कभी अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर. एक समय ऐसा था जब हेमा मालिनी को काफी ट्रोल भी किया गया था. तब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी. उस समय धर्मेंद्र शादी शुदा थे, लेकिन हेमा से शादी के लिए धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दे दिया.

इसके बाद उनके घर में खूब हंगामा मच गया था. ये हंगामा इतना बढ़ गया था कि सनी एक कदम उठाने पर मजबूर हो गए. आज सनी देओल का जन्मदिन भी है. आइए आपको बताते हैं हेमा और धर्मेंद्र की शादी और उनके घर में सनी से जुड़े मामले के बारे में.

ड्रीमगर्ल के प्यार में पागल थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र अपने समय के मोस्ट हैंडसम हीरो माने जाते थे. वहीं, हेमा मालिनी भी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार थीं. हेमा इतनी खूबसूरत थीं कि सभी उनके दिवाने थे. लोग उन्हें ड्रीमगर्ल कहकर बुलाते थे. दरअसल, फिल्म शोले के सेट पर इनकी नजदीकियां बढीं. इसके बाद दोनों ने 1980 में शादी कर ली.

धर्मेंद्र हेमा के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया. साथ ही धर्म परिवर्तन भी कर लिया. बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे हुए. सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता. धर्मेंद्र के तलाक से प्रकाश कौर को काफी सदमा लगा. इससे वह काफी दुखी रहने लगीं. ऐसे में चारो बच्चे धर्मेंद्र और हेमा से नाराज हो गए थे. इसी बीच एक ऐसी खबर आई जिससे सभी को चौंक दिया.

सनी की तरफ से प्रकाश कौर ने दी थी सफाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपने पिता की दूसरी शादी की खबर सुनकर सनी देओल काफी नाराज हुए थे. उनकी शादी से वह इतना गुस्सा थे कि उन्होंने हेमा पर हाथ उठाने का मन बना लिया था. कुछ चैनल्स का यहां तक दावा था कि सनी ने हेमा पर चाकू से हमला भी किया था. हालांकि, जब प्रकाश कौर से इस मामले में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ये अफवाह है. सनी की तरफ से सफाई देते हुए उन्होंने कहा, “मैनें अपने बच्चों को ऐसे संस्कार नहीं दिए कि वे बड़ों पर हाथ उठाए.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This