‘मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन सब खत्म हो गया…’, ब्राजील के फीफा विश्व कप से बाहर होते ही नेमार ने लिया संन्यास

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Neymar Retirement: फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में ब्राजील को हार का सामना करना पड़ा. नॉर्वे  ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में ब्राजील को 2-1 से हराकर उसका सफ़र खत्म कर दिया. जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है. इसी बीच ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने फैंस के इस ग़म को बढ़ा दिया है. दरअसल, मेयार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Neymar ने ली Retirement

ब्राजील के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया. उनके इस फैसले ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है. ब्राजील के स्टार खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत मेटलाइफ स्टेडियम में खेलकर की थी. वो अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच भी इसी ग्राउंड पर खेले.

अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा की

ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होने के कुछ देर बाद नेमार ने अपने रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन सब खत्म हो गया. मैं थक चुका हूं, थक चुका हूं और मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही शुरुआत की थी और यहीं अपने अंतर्राष्ट्रीय सफर को खत्म कर रहा हूं.

2010 में सीनियर टीम में किया था डेब्यू

बता दें कि 2010 में नेमार ने सीनियर टीम में डेब्यू किया था. उन्होंने 129 इंटरनेशनल मैच में कुल 80 गोल दागे. नेमार ब्राजील के लिए मेंस फुटबॉल में ऑल-टाइम लीडिंग गोलस्कोरर हैं. उन्होंने रियो 2016 ओलंपिक में ब्राजील को गोल्ड दिलाया. वहीं, लंदन गेम्स में वो सिल्वर जीते. इसके अलावा उन्होंने 2013 में फीफा कन्फेडरेशन कप जीता.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के टीम में डेब्यू पर बवाल, गौतम गंभीर से पूर्व क्रिकेटर ने पूछा- संजू सैमसन की बलि क्यों चढ़ाई!

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version