Chess: विश्व चैंपियन गुकेश ने नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दी मात, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World chess champion: विश्व शतरंज चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने एक बार फिर से अपनी शानदारी पारी का प्रदर्शन किया है. उन्होंने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया. जिसके बाद वो 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं.

कार्लसन पर गुकेश की दूसरी जीत

बता दें डी गुकेश की यह कार्लसन पर दूसरी जीत है. इससे पहले भी उन्‍होंने कार्लसन को नार्वे की शतरंज में हराया था. वहीं, इस मैच के पहले दिन तीन में से दो मैच जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया था.

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश को पहले मुकाबले में पोलैंड के डूडा ने 59 चालों में मात दी. इसके बाद गुकेश ने वापसी की, जिसके बाद उन्‍होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और हमवतन प्रज्ञानंद को मात दी.

कार्लसन ने गुकेश को बताया कमजोर

वहीं, कार्लसन ने मैच से पहले डी. गुकेश को कमजोर कहा था. कार्लसन ने कहा था कि ‘मुझे लगता है कि गुकेश पिछली बार यहां काफी अच्छा खेले, लेकिन यह साबित होना बाकी है कि वे इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. हमारे पास बहुत ही मजबूत फील्ड है.

इसे भी पढें:-कड़ी सुरक्षा के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, पहले दिन 12 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This