अंडे की कीमत करीब 4.94 रुपये से बढ़कर 7 रुपये तक पहुंच गई है. खुदरा बाजार में एक अंडा 8.50 से 9 रुपये और कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 14 रुपये तक बिकता दिखाई दे रहा है. इसका असर कई खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ सकता है.
पिछले एक साल में अंडे की कीमतों में करीब 35-40% की बढ़ोतरी हो चुकी है. पोल्ट्री फीड की बढ़ती लागत और सर्दियों में मांग बढ़ने के चलते आने वाले महीनों में अंडे और महंगे होने की संभावना है.