MeitY के Electronics Development Fund के जरिए 128 स्टार्टअप्स और कंपनियों में 1,335.77 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया गया है. इस पहल का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, स्वदेशी तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना है.
ASSOCHAM Investor Connect 2026 में देशभर के करीब 70 स्टार्टअप्स ने 1,500 करोड़ रुपये के निवेश की मांग की. कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ी और 28 निवेशकों ने वन-ऑन-वन पिचिंग सेशन में हिस्सा लिया.
इजरायल दौरे पर पीएम मोदी ने इजरायली कंपनियों को भारत में निवेश और तकनीकी साझेदारी बढ़ाने का न्योता दिया. AI, क्वांटम, एग्री-टेक और साइबर सुरक्षा की नई तकनीकों का अवलोकन किया.
India AI Impact Summit 2026 में मुकेश अंबानी ने ₹10 लाख करोड़ के AI निवेश और Jio Intelligence प्लेटफॉर्म का ऐलान किया. AI डेटा सेंटर, शिक्षा-स्वास्थ्य समाधान और डिजिटल ताकत के दम पर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ से मुलाकात कर कृषि, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की.
AI Impact Summit 2026 में सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत में बदलाव की रफ्तार बेहद प्रभावशाली है और AI अरबों लोगों की जिंदगी बेहतर बना सकता है. गूगल भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर AI हब स्थापित कर रहा है.
AI Impact Summit 2026 के तीसरे दिन इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने कहा कि AI भारत की अर्थव्यवस्था, रक्षा और हेल्थकेयर क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है और नई नौकरियां पैदा करेगा.