iPhone 18 Pro Max Price Leak: एप्पल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी के प्रीमियम मॉडल की कीमत पहले के मुकाबले ज्यादा हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह फोन में मिलने वाले नए हार्डवेयर अपग्रेड्स बताए जा रहे हैं. हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी, नया A20 Pro चिपसेट और एडवांस कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ा सकते हैं, जिसका असर अंतिम कीमत पर भी देखने को मिल सकता है.
महंगी मेमोरी और नए चिपसेट से बढ़ सकती है लागत
काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ समय में हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेजी आई है. ऐसे में एप्पल को अपने नए iPhone के लिए पहले की तुलना में मेमोरी पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max में कंपनी TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार होने वाला नया A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है. यह प्रोसेसर एडवांस्ड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग लागत मौजूदा चिप्स की तुलना में अधिक बताई जा रही है.
These dummy units give us our best look yet at the four rumored colors for the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max 🔥 pic.twitter.com/kjGNRXr1XL
— Apple Hub (@theapplehub) July 10, 2026
कैमरा अपग्रेड भी बढ़ा सकता है कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल पहली बार अपने Pro Max मॉडल में Variable Aperture तकनीक वाला प्राइमरी कैमरा दे सकती है. यह तकनीक कैमरा सेंसर तक पहुंचने वाली रोशनी को जरूरत के अनुसार नियंत्रित करेगी, जिससे दिन और रात दोनों तरह की लाइटिंग कंडीशन में बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकेंगी. हालांकि, इस नए कैमरा सिस्टम को शामिल करने से फोन की कुल प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है.
कीमत बढ़ने का असर कम करने की कोशिश
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि एप्पल सीधे तौर पर कीमत में बड़ी बढ़ोतरी करने के बजाय कुछ अन्य कंपोनेंट्स की लागत कम करके संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है. बताया जा रहा है कि कंपनी डिस्प्ले पैनल और कुछ अन्य पार्ट्स पर खर्च कम करने की रणनीति अपना सकती है, ताकि फोन की अंतिम कीमत पर ज्यादा असर न पड़े. हालांकि, नए चिपसेट, मेमोरी और कैमरा अपग्रेड्स को देखते हुए रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया गया है कि iPhone 18 Pro Max की कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में बढ़ सकती है.
यह भी पढ़े: 158 साल बाद फिर दिखा दुर्लभ पौधा, अरुणाचल प्रदेश में वैज्ञानिकों ने की ऐतिहासिक खोज

