Tech News: Realme GT Neo 6 का पर्पल एडिशन आया सामने, जानें कब और किन खूबियों के साथ आ रहा फोन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tech News: रियलमी अपने ग्राहकों के लिए Realme GT Neo 6 फोन लॉन्‍च करने जा रहा है. कंपनी इस फोन को चीनी मार्केट में 9 मई, 2024 को  दोपहर 2 बजे लॉन्‍च करेगी. इसी कड़ी में कंपनी ने इस फोन का एक नया पोस्टर शेयर किया है.

नए पोस्टर के साथ अपकमिंग फोन का पर्पल एडिशन सामने आया है. ऑफिशियल पोस्टर में सामने आए लुक के साथ देखा जा रहा है कि रियलमी GT Neo 6 फोन को भी Realme GT Neo 6 SE जैसे डिजाइन के साथ लाया जा रहा है.

बता दें कि Realme GT Neo 6 SE को लेकर कंपनी ने बीते महीने ही चीन में एलान किया था. हालांकि, दोनों फोन के कलर को लेकर फिलहाल अंतर देखने को मिल रहा है. Realme GT Neo 6 SE को कंपनी Silver Knight और Cangye Hacker कलर में पेश करती है. वहीं, Realme GT Neo 6 फोन पर्पल कलर ऑप्शन में देखा जा रहा है.

किन खूबियों के साथ आ रहा फोन

कंपनी Realme GT Neo 6 को ओआईएस के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और ऑक्जिलरी लेंस के साथ ला रही है. फोन के बैक साइड पर LED flash units भी नजर आई हैं. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर आ रही जानकारियों के अनुसार, इस फोन को Snapdragon 8s Gen 3 Mobile Platform के साथ लाया जा रहा है. फोन में 1TB तक स्टोरेज और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: गौतम अदाणी ने परिवार संग डाला वोट, कहा- ‘ आज लोकतंत्र का त्योहार है और…’

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This