Tech News: एक्शन में गूगल, YouTube से हटाए 1000 सेलिब्रिटी ऐड वीडियो, आखिर क्या है वजह?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tech News:  गूगल के स्वामित्व वाले YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म से मशहूर हस्तियों के 1,000 से ज्‍यादा डीपफेक स्कैम विज्ञापन वीडियोज हटा दिए हैं. बता दें कि ये वीडियोज स्कैम वीडियोज है, जिसमें AI तकनीक का इस्‍तेमाल करके बनाए गए विज्ञापन शामिल थे. यूट्यूब ने कहा कि वह एआई सेलिब्रिटी स्कैम विज्ञापनों को रोकने के लिए भारी निवेश कर रहा है.

1000 वीडियोज को किया डिलीट

  • मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि YouTube ने इन में टेलर स्विफ्ट, स्टीव हार्वे और जो रोगन जैसी प्रसिद्ध हस्तियों के मेडिकेयर स्कैम को बढ़ावा देने वाले भ्रामक विज्ञापन बनाने के लिए AI का उपयोग किया गया था.
  • आपको बता दें, इन वीडियो को करीब 200 मिलियन बार देखा गया था. इस दौरान यह यूजर्स और मशहूर हस्तियों दोनों को प्रभावित कर रहा था.
  • इसकी जिम्मेदारी लेते हुए YouTube ने कहा है कि वह इस मुद्दे से पूरी तरह अवगत है और सेलिब्रिटी डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है.

टेलर स्विफ्ट का डीपफेक वीडियो

  • हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टेलर स्विफ्ट के समान दिखने वाले व्यक्ति का यौन डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था.
  • इस पोस्ट को हटाने से पहले ही इसे 4.5 करोड़ से अधिक बार देखा गया था और 24,000 बार रीपोस्ट किया गया था.

कार्रवाई कर रहा YouTube

  • इस मामले को लेकर YouTube काफी सजग है और इसपर निरंतर कर्रवाई कर रहा है और अन्य AI-जनरेट कंटेंट को हटा रहा है.
  • इसके साथ ही YouTube ने अपनी उत्पीड़न और साइबरबुलिंग नीतियों को भी अपडेट किया है.
  • इस महीने की शुरुआत में YouTube ने AI-जनरेट कंटेट के खिलाफ कार्रवाई करने की अपनी योजनाका खुलासा किया था, जिसमें मृत, नाबालिगों या हिंसक घटनाओं के पीड़ितों को वास्तविक रूप से चित्रित करती है.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: अहमदाबाद में महंगा, तो कर्नाटक में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version