Car Discount Tips: बिना ऑफर के ही ये ट्रिक्स दिलाएंगे बंपर डिस्काउंट, जानिए कार खरीदने का सही तरीका

Car Discount Tips: घर में कार होना हर मध्यमवर्गीय परिवार का सपना होता है. गाड़ी लेने का मन अगर आप बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. कई बार आपने देखा होगा लोग बात करते हैं कि गाड़ी खरीदने के दौरान उनको कुछ विशेष छूट मिली है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे नई गाड़ियों पर मिलने वाली विशेष छूट का लाभ ले सकते हैं.

हालांकि ये छूट हमेशा नहीं मिलती है, लेकिन अगर थोड़ी छूट मिल जाए तो बजट पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है. आज इस ऑर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से तरीके हैं जिससे आप आसानी से ₹10000 से लेकर ₹50000 तक का भारी डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं.

कॉर्पोरेट बोनस ऑफर
अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं तो आपको कार खरीदने के दौरान कॉरपोरेट डिस्काउंट के बारे में जानकारी होनी चाहिए. कार लेने से पहले आप शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से इस बात की जानकारी ले सकते हैं. अगर जिस दौरान आप कार लेने जा रहे हैं और उस वक्त ये ऑफर अवेलेबल है तो इससे आपको ₹5000 से लेकर ₹10000 के बीच का कॉर्पोरेट बोनस ऑफर किया जाता है. इससे आपके कार की कीमत कम हो जाएगी.

सरकारी नौकरी वालों को भी मिलता है डिस्काउंट
अगर आप कार खरीदने के लिए शो रुम गए हैं, तो वहां के कर्मचारियों से सरकारी कर्मचारियों के लिए डिस्काउंट पर बात करें. ये डिस्काउंट हमेशा नहीं चलता है, लेकिन जिस वक्त आप कार की खरीददारी कर रहे हैं और ऑफर मौजूद रहा तो आपको अच्छा फायदा हो जाएगा. कई मौकों पर ऑफर होने की वजह से ग्राहक ₹10000 से लेकर ₹20000 तक का डिस्काउंट बोनस पा सकते हैं. जिससे उनके बजट पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है.

अन्य डिस्काउंट
गाड़ी खरीदने के साथ ही उसमें कई प्रकार की एक्सेसरीज ऑफर की जाती है. अमूमन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि ये ऑप्शनल है, लेकिन आप उन एक्सेसरीज को वापस कर के कार की कीमत को कम करा सकते हैं. हालांकि सारी एक्सेसरीज को वापस नहीं किया जा सकता है, लेकिन कुछ हद तक पैसे बचाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

लैपटॉप के बाद अब Acer लॉन्च करेगा Electric Scooter, 60km/h की होगी ड्राइविंग रेंज; जानिए अन्य खासियत

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version