Arti Singh Wedding: अपनी संगीत में होने वाली दुल्हनिया आरती सिंह ने दी ग्रैंड परफॉर्मेंस, वीडियो Viral

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arti Singh Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग-बॉस फेम आरती सिंह (Arti Singh) 25 अप्रैल 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. आरती अपने बॉयफ्रेंड दीपक ठाकुर संग शादी रचाएंगी. एक्ट्रेस की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. 22 अप्रैल को हल्दी सेरेमनी के बाद अब एक्ट्रेस की मेहंदी और संगीत नाइट की फोटोज और वीडियोज सामने आईं हैं.

एक्ट्रेस की संगीत नाइट में तमाम टीवी एक्टर्स ने शिरकत की. वहीं, आरती सिंह ने अपने संगीत में धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर धमाल मचा दिया. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

संगीत में आरती ने मचाया धमाल

अपनी संगीत में आरती सिंह ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं. उन्होंने ‘बाबुल का घर’ और ‘मुझे साजन के घर जाना है’ पर एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. वहीं, स्टेज पर आरती के बचपन की फोटोज स्क्रीन पर चलती नजर आ रही हैं. आरती की परफॉर्मेंस की झलक करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर दिखाई है. उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ‘सच्चा प्यार ढूंढने के लिए बधाई हो आरती’. आप भी देखें वीडियो…

 

संगीत में नजर आए ये टीवी सेलेब्स

बता दें कि आरती सिंह की संगीत नाइट में कई टीवी सेलेब्स ने शिरकत की. संगीत में विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, अपर्णा दीक्षित, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, किश्वर मर्चेंट जैसे स्टार्स नजर आए.

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This

Exit mobile version