कानपुर में हादसा: ट्रक और डीसीएम में टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कानपुरः यूपी के कानपुर से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बुधवार की भोर में मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

डीसीएम में सवार तीन लोगों की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, घाटमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने भोगनीपुर की ओर से आ रही डीसीएम में सामने से टकरा गया. इस हादसे में डीसीएम में बैठे घाटमपुर के वार्ड नंबर-1 के सुलखान (46 वर्ष) व वार्ड नंबर-17 के राहुल (22 वर्ष) सहित छत्तापुरवा थाना बिधनू के अजय (27 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि वार्ड नंबर-एक के रामबाबू व डीसीएम चालक निजाम गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल घायलों को पुखरायां सीएससी में भर्ती कराया. जेसीबी की मदद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग किया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version