Ram Mandir: दीपों से जगमग हुई राम की नगरी अयोध्या,अद्भुत दिखा दृश्य; देखिए वीडियो

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या समेत पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. अयोध्या में राम मंदिर को रौशनी से सराबोर किया गया है. जिसकी अद्भुत क्षटा दिख रही है. अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सरयू किनारे दीपोत्सव मनाया जा रहा है. इस दीपोत्सव में देश भर से आए मेहमान हिस्सा ले रहे हैं. दीपों से अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. वहीं, राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद जानकी मंदिर, जनकपुर धाम में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. आप भी देखिए वीडियो

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है.

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर का वीडियो..

वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट करते हुए देशवासियों से राम ज्योति जलाने की अपील की. उन्होंने एक्स पर लिखा, अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें. जय सियाराम!

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version