होली सॉन्ग ‘राम पहुना संग’ से अक्षरा सिंह ने दिया फैंस को सरप्राइज, श्री राम के चरणों में गाने को किया समर्पित

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhojpuri Holi Special Song: होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. उससे पहले ही पूरे देश में होली की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच भोजुपरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी होली के रंग में रंगी नजर आईं. अपनी एक्टिंग और मधुर आवाज से अक्षरा हर किसी को दीवाना बना लेती हैं. होली से पहले उन्होंने अपने एक स्पेशल सॉन्ग ‘राम पहुना संग’ से फैंस को सरप्राइज दिया है. उनका ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अक्षरा सिंह और यश कुमार आए नजर

‘राम पहुना संग’ गाने में अक्षरा सिंह के साथ यश कुमार भी हैं. इस गाने में श्री राम नगरी अयोध्या की होली का जिक्र किया गया है. अक्षरा ने इस गाने को लेकर कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में पहली होली है और इसमें कौन नहीं जाना चाहेगा.

हम लोग मां जानकी के प्रदेश से आते हैं. ऐसे में प्रभु श्री राम हमारे पहुना हुए. अक्षरा और यश गाने में श्री राम के भक्ति में डूबे नजर आए. वहीं, उनके फैंस भी काफी खुश हैं. ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

गाने को मिले 50 हजार से ज्यादा व्यूज

इस गाने को अक्षरा सिंह और यश कुमार ने आवाज दी है. वहीं, मनोज मतलबी ने गाने की लिरिक्स लिखी है. इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना लिया है. अब तक इस गाने को 50 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version