Video: …छोड़ दिए कि छोड़ो भाई, छोड़कर हम आ गए….’, NDA के साथ जाते ही I.N.D.I.A. पर नीतीश कुमार का हल्ला बोल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nitish Kumar On INDI Alliance: बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ हैं. राज्य में बीजेपी और जदयू की सरकार है. इसी के साथ सीएम नीतीश कुमार का नाता विपक्षी गठबंधन से टूट गया है. इंंडिया गठबंधन से अलग होते ही नीतीश कुमार ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है.

मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने विपक्षी गठबंधन का नाम कुछ और बताया था, लेकिन अन्य दलों ने इंडिया अलांयस नाम रख लिया. उन्होंने कहा कि अब आप हालत देख लीजिए क्या है. नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि वह अब पुराने साथी (भाजपा) के साथ आ गए हैं और अब हमेशा उनके साथ ही रहेंगे.

इंडी अलायंस के नाम को लेकर उन्होंने कहा कि हम नाम भी कह रहे थे कि कुछ दूसरा हो. अब अपना कर दिया था. हम त बोल दिए थे कि इ नाम ठीक नहीं है. तब तक कर दिया तो हम कहे कि ठीक है. बाद में हालत देख न लिए. हम तो कितना कोशिश कर रहे थे. एक काम करबे नहीं किया. एक काम नहीं कर रहा था. आज तक तय किया है कि कौन पार्टी कितना लड़ेगी. हम तो छोड़ दिए कि छोड़ो भाई. छोड़कर हम आ गए. जिनके साथ पहले से थे, उनके साथ आ गए. अब सब दिन इधरे रहेंगे. हम खाली बिहार के विकास के काम में लगे रहेंगे, सबके हित में. देखिए वीडियो…

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version