Funny Viral Video: जब बच्ची ने की शादी करने की जिद, पापा से बोली ‘मुझे शादी करना है…’, देखें वीडियो

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Funny Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. कुछ वीडियो हमें हैरान कर देते हैं, तो वहीं, कुछ ठहाके लगाने पर मजबूर. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो काफी क्यूट और मजेदार है. वायरल वीडियो में एक बच्ची अपने पापा से शादी कराने की डिमांड करती है, जिसे सुनकर उसके पापा भी हैरान हो जाते हैं. लोग बच्ची की क्यूटनेस देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

शादी करने की जिद करती है बच्ची

वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने पापा के पास रोते हुए आती है. वो बोलती है कि उसे शादी करनी है. उसकी ये बात सुनकर पापा भी शॉक्ड हो जाते हैं. बच्ची को पापा समझाते हैं कि अभी शादी नहीं कर सकते, बहुत प्रॉब्लम है. जिसके बाद बच्ची चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगती है और शादी कराने के जिद करती है. अपनी बच्ची की जिद देखकर पापा भी कुछ नहीं बोल पाते. वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को sweety_writer_0.2 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘करने दो भाई, क्यों रुला रहे हो बच्ची को.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये सब क्या देखना पड़ रहा है.’ वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है इंस्टा की हवा लगी बच्चे को पूरी तरह से जख्मी बालिका अपने पिता के पास पहुंची शादी का प्रस्ताव लेकर.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version