Video: ना गाड़ी ना घोड़ी से, इस दूल्हे ने मारी ऐसी एंट्री, मेहमान रह गए भौचक्के, देखिए वायरल वीडियो

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Groom Entry on JCB in Wedding: आज के परिवेश में हर युवा चाहता है कि उसकी शादी में कुछ खास हो. इसको लेकर इन दिनों एक ट्रेंड चला है, जिसके तहत शादी के थीम से लेकर एंट्री तक, हर चीज को यूनिक और खास बनाया जाता है. दरअसल, इसके पीछे का उद्देश्य है कि शादी का हर मोमेंट जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाए. केवल दुल्हा ही नहीं बल्कि दुल्हन भी इस खास मौके को खास बनाती है. आपने कई शादियों में देखा है कि दूल्हे की एंट्री काफी खास बनाने की कोशिश की जाती है. आज हम आपको ऐसी दूल्हे की एंट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा. आइए आपको दूल्हे की खास एंट्री के बारे में बताते हैं

दूल्हे की धांसू एंट्री देख सभी हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं. हालांकि इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी भौचक्के रह जाएंगे. वायरल हो रहा वीडियो किसी शख्स की शादी का है, जो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बारात में दूल्हे की एंट्री किसी घोड़ी, गाड़ी या फिर पैदल एंट्री के बजाए JCB पर होती है.

लोगों ने किए शानदार कमेंट

आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो को एक्स पर @RVCJ_FB नाम के प्रोफाइल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने देखा है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं भी अपने दोस्त को ऐसे ही रिवील करूंगा शादी में. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- जब एक बैकबेंचर शादी करे.

यह भी पढ़ें: Viral Dance Video: ‘जय सियाराम’ गाने पर अमेरिकन अंकल ने किया ऐसा डांस, वीडियो हो गया वायरल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This