अंडरवाटर मेट्रो देख पाक के उड़े होश, मांगने लगे प्रूफ; तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani Reaction on Underwater Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया. कोलकाता में ये पहली ऐसी मेट्रो है जो जमीन ही नहीं बल्कि पानी के नीचे भी दौड़ रही है. जानकारी दें कि मेट्रो की ये लाइन कई मामलों में खास है. ये मेट्रो रूट हुगली नदी के अंदर बनी है. जो कि हावड़ा मैदान को फूलबाग से जोड़ता है. ये मेट्रो 20 मीटर चौड़ी नदी की दूरी को केवल 45 सेकंड में तय करती है.

अपने इस देश की सफलता की सारी दुनिया सराहना कर रही है. इस बीच हमारे पड़ोसी राज्य पाकिस्तान के गले से नहीं उतरा रहा है कि भारत विकास की रफ्तार में उनसे काफी आगे है. पाक के लोग भारत की सफलता देख कर जल रहे हैं. इस जलन का एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

ऐसी मेट्रो देख पाकिस्तानी हैरान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मशहूर यूट्यूबर सना अमजद ने कोलकाता अंडरवाटर का वीडियो लोगों को दिखाकर उनसे इस पर रिक्शन लिया. यूट्यूबर वहां के लोगों को इस अंडरवाटर मेट्रो का वीडियो दिखाकर पूछती हैं कि ये कहां की मेट्रे लग रही है. देखिए वीडियो…

इसके जवाब में वहां पर खड़े लोग कहते हैं कि ये चीन और जापान में है, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह दुबई या फिर ऑस्ट्रेलिया है…कई लोग तो वहां ऐसे थे जिन्होंने इसे सच मानने से मना कर दिया और कहा कि ये VFX का कमाल है. लेकिन मशहूर यूट्यूबर सना अमजद ने इस मेट्रो की सच्चाई बताई तो वहां के लोग हैरान रह गए. लोगों ने यकीन करने से इनकार कर दिया कि ये भारत की मेट्रो है.

भारत का मुकाबला नहीं

जब यूट्यूबर एक लड़की यूट्यूबर के पास आई और उसने कहा कि हमारे मुल्क और भारत का अब कोई मुकाबला ही नहीं हो सकता है. लड़की ने कहा कि भारत का रेल नेटवर्क काफी ज्यादा एडवांस है और हमारे यहां की पटरियां जंग खा रही है. सही मायने में देखा जाए तो हम लोग कर्ज के जाल में घिरते जा रहे हैं. पाकिस्तानियों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो लोगों के बीच छिड़ी जुबानी जंग, वायरल हुआ वीडियो

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This