Viral Video: बाजार में बिकने लगे सोने-चांदी के गोलगप्पे, लोग बोले- ‘ये पानी पूरी नहीं, पान पूरी है’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: पानी पूरी, गोलगप्पे, बताशे या पुचका. ये नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है. शायद ही कोई होगा जिसे गोलगप्पे न पसंद हों. गोलगप्पे को भी लेकर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें लोग तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही अजीबोगरीब गोलगप्पे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं. इस वीडियो को देखकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.

बिकने लगे सोने-चांदी के गोलगप्पे

वायरल वीडियो में सोने-चांदी का गोलगप्पा नजर आ रहा है. उसे बेहतरीन शाही अंदाज में लोगों के सामने पेश किया जा रहा है. पहले गोलगप्पे में काजू, बादाम, पिस्ता भरा जाता है, इसके बाद शहद औप तीखे-चटपटे पानी की जगह ठंडाई डाली जाती है. गोलगप्पे को चारो तरफ से सोने-चांदी के वर्क से कवर किया जाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स ने किए कमेंट

इस वीडियो को फूड ब्लॉगर्स मनन और ख़ुशबू परमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो देखने के बाद लोग भड़क गए हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये पानी पूरी नहीं, पान पूरी है. दूसरे ने लिखा- इससे अच्छा तो ठेले वाले ही गोलगप्पे होते हैं.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This