Rashifal: सावन के आखिरी सोमवार के दिन इन 2 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानिए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 August 2023: 28 अगस्त, सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज सावन का आखिरी सोमवार भी है. ऐसे में आज भगवान शंकर की पूजा विशेष रुप से की जानी है. सोमवार का दिन आप सब के लिए लिए कैसा रहने वाला है. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: मेष राशि के जतकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है. व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है. व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा, नौकरी करने वाले जातकों के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है.

वृष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज अचानक से धन लाभ की संभावना है. दिन खुशनुमा रहेगा. बेरोजगारों के लिए नौकरी के विकल्प दिख सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता के नए रास्ते खुलने की संभावना है. नौकरी करने वालों जातकों के लिए तरक्की की संभावना है. बड़ो का सम्मान करें. व्यापार के सिलसले में बाहर जाने का योग बन सकता है.

कर्क: आज का दिन कुछ हद तक चुनौतीभरा हो सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले विचार विमर्श कर लें. किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे. परिवार के साथ समय बीताने की कोशिश करें.

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. आज आप किसी बात को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं. घर में पूजा पाठ का आयोजन संभव है. विद्यार्थियों का मन शिक्षा के प्रति लगेगा. करियर को लेकर फैसला लेना पड़ सकता है.

कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापार में लाभ के संकेत है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम प्रसंग में पड़े जातक आज साथ में वक्त बिताएंगे. वाणी पर संयम रखें.

तुला: तुला राशि के जतकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. व्यापार करने वाले जातक कोई भी डील करने से पहले विचार कर लें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है. भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है.

वृश्चिक: इस राशि के जतकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ वक्त बिताएंगे. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. पुराने मित्रों से मिलने को योग हैं. जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन परेशानी वाला हो सकता है. व्यापार में हो रहे घाटे से मन परेशान हो सकता है. व्यापार में किया गया निवेश उतना फलदायी नहीं होने की संभावना है जिसकी उम्मीद आप कर रहे हैं.

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. किसी रुके हुए धन के मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कुछ अच्छा परिणाम आ सकता है. वाणी पर संयम रखें वरना किसी से अनबन हो सकती है.

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन दबाव वाला हो सकता है. कार्यों को लेकर दबाव संभव सकता है. स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी. कुछ नए लोगों से मुलाकात संभव है.

मीन: मीन राशि जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा थकान भरा हो सकता है. घर पर किसी धार्मिक आयोजन की संभावना है. किसी बात को लेकर आप ख्यालों में खोए रह सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वाहन चलाते वक्त ध्यान दें.

यह भी पढ़ें-

Name Astrology: R अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग होते हैं प्रतिष्ठित, जानिए कैसा होता है इनका स्वभाव…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version