Sahara India: अमित शाह ने लॉन्च किया Sahara Refund Portal, वापस मिलेगी निवेशकों की गाढ़ी कमाई

Must Read

Sahara Refund Portal Launch: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन लोगों को बड़ी सौगात दी है, जिन निवेशकों के पैसे सहारा में फंसे थे. दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ने आज सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) को लॉन्च किया है. इस पोर्टल के माध्यम से सहारा में निवेश करने वालों के फंसे पैसे वापस मिलने जा रहे हैं. देश में ऐसे लाखों निवेशक हैं जिनके करोड़ों रुपए सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं. वहीं, पोर्टल के लॉन्च होने के साथ ही निवेशकों में अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद जगी है.

अमित शाह ने किया पोर्टल का शुभारंभ
रिफंड पोर्टल के शुभारंभ के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, “सहारा की सहकारी समितियों में जिन लोगों के रुपये कई साल से डूबे हुए थे, उसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.”

इस दौरान अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 4 करोड़ लोगों को इस पोर्टल से फायदा होगा. वहीं, सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए से एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत 5,000 करोड़ रुपए निवेशकों को वापस किए जाएंगे. शाह ने अपने संबोधन में कहा, “कई साल कोर्ट में केस चला, मल्टी एजेंसी सीजर हुआ, नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसे हालात में निवेशकों के हितों को लेकर पहल रिफंड पोर्टल के जरिए की है.”

निवेशकों का पैसा वापस करने से कोई नहीं रोक सकता
अमित शाह ने कहा कि निवेशकों के पैसे वापस करने से कोई सरकार को रोक नहीं सकता है. सरकार ने ये एक बड़ी शुरुआत की है. पारदर्शिता के साथ करोड़ों लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई वापस मिलने की कयावाद शुरू कर दी गई है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This