Bahraich Crime: इन 5 कैदियों ने मुहर्रम में तिरंगे पर बनाया था चांद-तारा! ताहिर की जेल में संदिग्ध मौत

Bahraich Crime: यूपी के बहराइच से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक मृतक पर मुहर्रम में तिरंगे झंडे पर चांद-तारा बनाकर जुलूस निकालने का आरोप था. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

यह है पूरा मामला
आपको बता दें ये मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के हसुवापारा गांव से जुड़ा है. यहां तिरंगे झंडे पर चांद और तारा बनाकर कुछ लोगों ने मोहर्रम का जुलूस निकाला था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने बीते 1 अगस्त को 5 आरोपी ईशा हाफिज, ताहिर, मुस्लिम, सिकन्दर और शहंशाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इन पर पुलिस ने 151, 107/116 की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था. जेल में 2 दिन बाद 3 अगस्त को 52 वर्षीय ताहिर की जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई.

बेटा ने की थी जेल में मुलाकात
जानकारी के मुताबिक ताहिर से मुलाकात करने उसका बेटा दोपहर में जेल आया था. मुलाकात के बाद उसका बेटा जैसे ही जेल से बाहर निकला, उसे पिता की मौत की खबर मिली. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रथम दृष्टया इसे हार्ट अटैक से मौत बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.

इस मामले में मृतक के परिजनों ने पयागपुर पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनकी मानें, तो पुलिस पर 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर गुनहगारों को छोड़, बेगुनाहों के जेल भेजने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This

Exit mobile version