फुटपाथ पर सो रही गर्भवती महिला समेत 3 को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत

Banda Road Accident: आए दिन फुटपाथ पर सोए किसी गरीब की हादसे में मौत हो जाना भारत में आम बात हो चुकी है. ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है. आपको बता दें, शनिवार की रात बांदा में एक ऐसी ही एक दर्दनाक घटना घटी है, जहां मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है.

अनियंत्रित ट्रक ने बेरहमी से कुचला
दरअसल, फुटपाथ पर लेटे एक गरीब परिवार की एक बच्ची और दो महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. मौके पर ही एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं, एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है. बताया जा रहा है जख्मी महिला गर्भवती थी. बता दें, गर्भवती महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गर्भवती महिला की हालत नाजुक
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना बांदा के कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास के पास की है. जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने फुटपाथ पर लेटी 2 महिला व 1 बच्ची को कुचल दिया. बता दें कि जख्मी गर्भवती महिला का नाम शिव देवी है, जिसकी हालत गंभीर रही है. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए नजदिकी ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, लेकिन हालत पर और बिगड़ने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

मृतकों के परिजन से बात करने पर उन्होंने बताया कि फुटपाथ के किनारे हम लोग लेटे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आया और तीनों को कुचल दिया. आपको बता दें अभी तक ट्रक ड्राइवर को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

दीपावली के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से विशेष कार्यक्रम ‘स्वर्णिम संध्या’ का आयोजन किया गया....

More Articles Like This

Exit mobile version