Welcome 3: डॉन बंधुओं के ‘वेलकम’ पर रोक, अक्षय कुमार का जलवा रहेगा बरकरार

Must Read

Welcome 3: वेलकम और वेलकम 2 के हिट होने के बाद अब निर्माता फिरोज नाडियाडवाला वेलकम 3 की तैयारी में जुट गए हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है की निर्माता फिरोज नाडियाडवाला डॅान बंधु उदय शेट्टी और मजनू भाई से इन दिनों नाराज चल रहे हैं, जिसकी वजह से इस बार वेलकम सिरीज में उदय भाई और मजनू भाई की एंट्री पर बैन लग गया है. फिल्मी गलियारों से खबर है कि अब डान बंधु उदय शेट्टी और मजनू भाई की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी ने लेली है.

कौन कौन आएगा नजर
इसके साथ ही अब फिल्म में बॉबी देओल और सुनील शेट्टी के वेवकम की चर्चा भी चल रही है. खबरों के मुताबिक सुनील शेट्टी और बॉबी देओल भी ‘वेलकम 3’ में मुख्य किरदार में नज़र आएंगें. फिलहाल फिरोज नाडियाडवाला तीन लोकप्रिय अभिनेत्रियों की खोज में लगे हुए हैं. फिलहाल उनके नामों को लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है.

यह भी पढ़ें-

कब शुरू होगी शूटिंग
फिल्म में इतने बड़े बदलाव के बाद भी सबसे बड़े खिलाड़ी राजीव यानि अक्षय कुमार का जलवा बरकरार रहेगा. फिल्म में राजीव फिर से हमें इंटरटेन करने को तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग साल 2024 से शुरू होगी. फिल्मी गलियारों की मानें तो निर्माता फिरोज नाडियाडवाला वेलकम 3 में कुछ अनोखा करने के लिए बड़े और लोकप्रिय सितारों की तलाश में हैं देखना ये है उनकी ये तलाश आखिर कहां रुकती है.

फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय, संजय, अरशद, बाबी और सुनील निभाते हुए नजर आएंगे. अब देखना ये है की ये बड़े सितारे फिरोज नाडियाडवाला की उम्मीद पर खरे उतरते हैं या नहीं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This