वाटरफॉल में मौत की छलांग का लाइव वीडियो, युवती सुरक्षित

Chhattisgarh News: जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय….कहते है कि दुनिया में ईश्वर की मर्जी के बिना कोई भी कार्य करना संभव नहीं है. हम यह कह सकते हैं कि उनकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता है. जी हाँ, ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सामने आई है, जहाँ एक युवति मौत के मूंह में जाने के बाद भी बच गई और सुरक्षित है. आप जिस वीडियो को आप अपनी स्क्रीन पर देख रहे है,इसमें एक युवति चित्रकोट जलप्रपात के ऊपर खड़ी हुई है और अपनी मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करना चाहती है.

उलझन में फसी युवति ये नहीं समझ पा रही की वास्तविक तौर पे उसको करना क्या है. लेकिन, जैसे ही वो अपने माँ बाप को अपनी ओर बढ़ते देखती है, तो फ़ौरन ही चित्रकोट जलप्रपात में कूद जाती है. लेकिन, कहते है न की जब किसी की जान अटकती है, तो जीने की चाह और भी ज़्यादा बढ़ जाती है. इसी तरह जलप्रपात में कूदने के बाद अपनी मौत को इतने करीब से देखने के बाद युवति की भी जीने की चाह बढ़ जाती है और वो जलप्रबात में तैरने लगती है, आस पास में खड़े लोग भी उसका उत्साह बढाने लगते है, जिसके बाद वो तैरते-तैरते किनारे पर आ जाती है. बता दे की अब वो सुरक्षित है. देखिये ये खौफनाक दृश्य….

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version