Ekadashi Vrat: देवशयनी एकादशी आज, जानिए शुभ मुहूर्त व पारण टाइम

Devshayani Ekadashi Vrat 2023: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जानते हैं. इस दिन भगवान विष्णु पाताल लोक में शयन करने चले जाते हैं और चार महीने बाद देवउथनी एकादशी के दिन जागते हैं. इस दौरान सृष्टि का कार्यभार भगवान शंकर संभालते हैं. इस साल कब है देवशयनी एकादशी कब है पूजा का शुभ मुहूर्त और कब है एकादशी व्रत का पारण आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं.

कब है देवशयनी एकादशी 2023?
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 29 जून 2023 को सुबह 03 बजकर 18 मिनट से होगी. जिसका समापन 30 जून को सुबह 02 बजकर 42 मिनट पर होगा. उदयातिथि मान्यतानुसार देवशयनी एकादशी का व्रत 29 जून को रखा जाएगा.

देवशयनी एकादशी पारण टाइम
हिंदू धर्म में जितना महत्व एकादशी व्रत का है, उतना ही उसके पारण का भी. बता दें कि एकादशी व्रत का पारण 30 जून को किया जाएगा. एकादशी तिथि का पारण 30 जून को सूर्योदय के बाद कभी भी किया जा सकता है.

धार्मिक मान्यतानुसार भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी के दिन पाताल लोक में चले जाते हैं और चार महीने शयन करते हैं. चार महीने के इस अवधि को चतुर्मास कहते हैं. लेकिन इस साल चतुर्मास के दौरान अधिकामास भी लग रहा है. इसलिए इस साल चतुर्मास पांच महीने का होगा. इस दौरान भगवान विष्णु शयन निद्रा में रहेंगे. इसलिए सभी प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. इस समय सृष्टि का कार्यभार भगवान शंकर संभालेंगे.

ये भी पढ़ेंः Devshayani Ekadashi: हरिशयनी एकादशी पर चुपके से करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version