Snake Bite Treatment: सांप काटने पर भूलकर भी ना करें ये गलती, ऐसे करें तुरंत उपचार

Must Read

Emergency Immediate Treatment Of Snake Bite: रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है. ऐसे में ग्रामीण और जंगली इलाकों में सांप काटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. अक्सर जानकारी न होने की वजह से सांप के काटने से काफी लोगों की जान जाती है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि सांप काटने के बाद लोग डॉक्टर के पास ना जाकर झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं. जिससे सांप का जहर शरीर में फैल जाता है और इंसान की मृत्यु हो जाती है. ऐसे में यदि आपके आस-पास किसी को सांप ने काट लिया हो, तो क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं…

आपको बता दें कि ICMR की एक स्टडी के अनुसार दुनियाभर में जहरीले सांपों से होने वाली मौतों में से करीब 50 फीसदी मौतें भारत में होती हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि सांप काटने के बाद सिर्फ 30% भारतीय ही इलाज के अस्पताल जाते हैं. बाकि लोग झाड़ फूंक के भरोसे रहते हैं, जिसके चलते सांप काटने से भारत में मरने वालों की संख्या ज्यादा है.

  • सांप काटे तो तुरंत करें ये काम
  • यदि किसी को सांप ने डस लिया है तो उसे तुरंत लिटा दें, क्योंकि चलने फिरने से जहर पूरे शरीर में फैल सकता है.
  • जिस इंसान को सांप काटे उसे अकेले ना छोड़ें और ना तो उससे किसी तरह की नकारात्मक बातें करें, बल्कि उसे हिम्मत दें, क्योंकि घबराने से ब्ल फ्लो तेजी से बढ़ेगा और जहर फैल जाएगा.
  • शरीर में जिस जगह पर सांप ने काटा है उस जगह को साबुन पानी से धो दें. साथ ही ब्लड फ्लो रोकने के लिए पट्टी बांध दें.
  • सांप काटे हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी हॉस्पिटल लेकर जाएं.

सांप काटने पर कभी ना करें ये गलती

  • शरीर के जिस हिस्से पर सांप काटे वहां कोई गर्म या ठंडे चीजें न लगाएं, जैसे बर्फ और गर्म पानी.
  • अगर पैर या हाथ में सांप काट ले तो ऊपरी हिस्से को टाइट न बांधे क्योंकि इसे खून रुक जाता है.
  • जिस हिस्से में सांप काट लें वहां चीरा न लगाएं और ना तो उसे बेहोश होने दें.
  • पीड़ित शख्स को चलने फिरने से रोकें, व्हीलचेयर या कार का इस्तेमाल करें.
  • जिस इंसान को सांप काट लें उसे नींद लेने से रोकें.
  • सांप काटने के दर्द को कम करने के लिए पेन-किलर या अल्कोहल जैसी चीजें बिल्कुल ना दें.
  • सांप काटने के बाद किसी बाबा, ओझा, झाड़-फूंक में समय ना बर्बाद करें. ऐसा करने से पूरे शरीर में जहर फैल सकता है और पीड़ित की मौत हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः Stress at Work: ऑफिस के स्ट्रेस से पाना चाहते है छुटकारा, अपनाएं ये टिप्स, टेंशन हो जाएगी फुर

नोटः अगर किसी इंसान को सांप काट ले तो किसी तरह के झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़े. बल्कि प्राथमिक उपचार के साथ उसे जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाएं.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This