Heavy Rainfall: बारिश से परेशान है हिंदुस्तान, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Heavy Rainfall: भारत (India) में मानसून कहर बरपा रहा है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मूसलाधार बारिश हो रही है. आपको बता दें कि देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है. इसके लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

आपको बता दें कि देश की कई राज्यों में इस वक्त तेज बारिश हो रही है. भारी भरकम बारिश का ये दौर अभी आने वाले दिनों में आपकी परेशानी और बढ़ा सकता है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाली कुछ दिनों में देश की 7 राज्यों में जमकर बारिश होगी.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने पूर्वांचल को दी कई बड़ी सौगात, गोरखपुर में वंदेभारत को दिखाई हरी झंडी

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी ने कहा

आपको बता दें कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट की मानें, तो एमपी, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, उत्तर पूर्व भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः Sawan Maas Rule 2023: सावन में भूलकर भी ना करें ये काम, वरना महादेव हो जाएंगे नाराज

इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश

अगर मौसम विभाग की मानें, तो कोंकण, गुजरात और गोवा के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके अलावा सेंट्रल भारत के हिस्सों में भी बारिश जारी रहेगी. बरसात का ये हाल लगभग 8 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है. अगर हम उत्तर भारत की बात करें, तो 9 जुलाई तक इन राज्यों में बारिश का कहर जारी रहेगा.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version