Unmarried Cricketers: भारत के ये क्रिकेटर्स अब तक नहीं चढ़े घोड़ी, बड़ी लंबी है लिस्ट

Cricket Story: हम आपके लिए रोज क्रिकेट से जुड़े दिलचस्प किस्से और बातें लेकर आते हैं. आज हम आपको लिए क्रिकेट से जुड़ी एक ऐसी ही बात साझा करने जा रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के कुंवारे क्रिकेटर्स के बारे में, जो कभी घोड़ी नहीं चढ़े. आइए बताते हैं कौन हैं वो क्रिकेटर्स. ये लिस्ट भी काफी लंबी है.

कुलदीप यादव
कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेटर टीम के स्पिनर हैं. कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में तीन ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट लिए. जिससे भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन कुलदीप यादव भी अभी कुंवारे हैं. हालांकि, वह टीम से लगातार बाहर चल रहे हैं. जगह नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि टीम से बाहर होना उनके लिए सामान्य बात है.

श्रेयस अय्यर
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर किसी परिचय के मोहताज नहीं है. इन दिनों वो चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है. आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने भी अभी शादी नहीं की है.

पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की शादी नहीं हुई है. उनका गर्लफ्रेंड से कुछ विवाद भी बताया जाता है. मॉडल सपना गिल के बीच बहस के मामले में 4 महीने बाद एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. 

यह भी पढ़ें-

उमरान मलिक
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भी अभी शादी नहीं की है. आपको बता दें कि उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर से आते हैं.

ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कौन नहीं जानता. दाएं हाथ का ये क्रिकेट विस्फोटक बल्लेबाजी करता है. दरअसल, युवा बल्लेबाज ईशान का नाम अदिति हुंडिया के साथ जुड़ा, लेकिन वह अभी कुंवारे हैं.

ऋषभ पंत
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे. इस एक्सीडेंट में पंत को गंभीर चोटें आईं थीं. अब वो क्रिकेट में दोबारा वापसी के लिए तैयार हो रहे हैं. बता दें कि पंत का नाम उत्तराखंड की रहने वाली ईशा नेगी के साथ जुड़ा है. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम Urvashi Rautela से भी जुड़ा. फिलहाल, ऋषभ पंत कुंवारे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version