Maharashtra Politics: बीजेपी नेता का दावा, बंगाल में भी होंगी महाराष्ट्र जैसी चीजें

Maharashtra Politics: रविवार का दिन महाराष्ट्र की राजनीति मे एक नया मोड़ दे गया. एनसीपी के नेता अजित पवार शिंदे गुट के साथ मिलकल प्रदेश के डिप्टी सीएम बन गए. वहीं उनके साथ 19 विधायक भी उनके साथ चले गए. इस फैसले से शरद पवार को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र की राजनीति में उस दौरान ऐसा हुआ जब आगामी कुछ महीने बाद ही देश में लोक सभा चुनाव होने को हैं. इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति पर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार का बड़ा बयान सामने आया है.

बंगाल में पंचायत चुनाव हारेगी टीएमसी: बीजेपी

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने एएनआई को बयान देते हुए कहा, “शरद पवार अपनी बेटी को राजनीति में लाना चाहते थे। इस कारण पार्टी के पुराने दिग्गज नेता और अजीत पवार नाराज थे और वो NDA में शामिल हो गए. इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी अपने भतीजे को राजनीति में लाना चाहती हैं. TMC के सभी दिग्गज नेता जिन्होंने अपने हाथों से पार्टी को खड़ा किया वो नाराज हैं. इस पंचायत चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी हारेगी और ठीक उसी प्रकार की(महाराष्ट्र की राजनीति) चीजें पश्चिम बंगाल में होंगी.

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: IMD की चेतावनी, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

कल डिप्टी सीएम बने थे अजित पवार

कल माराष्ट्र की राजनीति का सुपरसंडे था. दरअसल, अजित पवार कल शिंदे गुट में शामिल हो गए. उनके साथ एनसीपी के कई विधायक भी शामिल हो गए.वहीं कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ भी ली. महाराष्ट्र में इस फैसले के बाद से सियासत तेज है. एनसीपी ने दावा किया कि शिंदे काफी दिनों तक सीएम नहीं रह पाएंगे. वहीं ये सरकार भी अब कुछ दिनों की ही मेहमान है.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version