PAN Aadhaar Link: PAN से Aadhaar को लिंक कराने का आखिरी मौका आज, अभी करें वरना…

PAN Aadhaar Link: भारत सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वित्तीय कामों से जुड़ा रास्ता पैन से होकर जाता है. पैन कार्ड (PAN Card) को अब आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है. 30 जून या इससे पहले यदि आप इस काम को नही कराते हैं. तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा. पैन कार्ड (PAN Card) के निष्क्रिय होने से आपके कई काम रुक जाएंगे. ऐसे में जरूरी है की आप जितना जल्दी हो सके अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक करा लें.

ये भी पढ़े:- Weather Update: देशभर में जमकर बरसेंगे बदरा, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए मौसम का नया अपडेट

बात दें कि भारत सरकार पिछले लंबे वक्‍त से पैन को आधार कार्ड (Aadhar Card) लिंक कराने की तिथि को बढ़ा रही है. हालांकि, इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं, जो अपने पैन को आधार कार्ड (Aadhar Card) से लिंक नहीं करा रहे है. ऐसे में सरकार अब पैन को आधार से लिंक करने के लिए 1 हजार रुपये की लेट पेनल्टी फीस ले रही है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि उनका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं? आज के इस लेख में हम आपको एक बेहद ही आसान तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप इसका पता कर सकते हैं कि आपका पैन आपके आधार कार्ड (Aadhar Card) से लिंक है या नहीं? तो चलिए जानते हैं…

ये रहा प्रोसेस

अगर आप जानना चाहते है की आपका पैन आपके आधर कार्ड (Aadhar Card) से लिंक है या नहीं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना है. होमपेज ओपन होने के बाद आपको क्विक लिंक सेक्शन में लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है.

ये भी पढ़े:- लखनऊ में ED की छापेमारी, GST के एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार, मुंबई ले गई ED, जाने क्या है मामला

अब आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा. यहां आपको अपना पैन और आधार कार्ड (Aadhar Card) नंबर डालना है. और वैलिडेट के बटन पर क्लिक कर देना है. यहां आपको बता चल जाएगा कि आपका पैन आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं. अगर आपका पैन आपके आधार कार्ड (Aadhar Card) से लिंक नहीं है, तो ऐसे में आपको 1 हजार रुपये की पेनल्टी देकर 30 जून से पहले पैन को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा. 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version