परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामनें, इस दिन लेंगे सात फेरे

Must Read

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Date: 13 मई को सगाई करने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लंबे समय से परिणीति और राघव ने अपनी शादी की तारीख को लेकर चुप्पी साध रखी थी. लेकिन अब ऐसा लग रहा है की परिणीति इसी साल राघव की दुल्हनियां बन जाएंगी. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों के शादी की डेट अब सामने आ गई है. बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई 2023 को दिल्ली में हुई थी और अब इसी साल ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

सूत्रों की मानें तो ये एक बड़ी शादी होगी. परिणीति और राघव चड्ढा दोनों ही अपनी शादी की तैयारी में जुट गए हैं. हालांकि, कपल अभी अपनी शादी की डिटेल कहीं भी शेयर नहीं कर रहे हैं. फिलहाल इस कपल ने सारी डिटेल्स को सीक्रेट ही रखा है. इनकी शादी को लेकर दोनों की फैमिली भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है.

‘चमकीला’ के सेट पर बढ़ीं नजदीकियां
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों बहुत पुराने दोस्त हैं. लेकिन साल 2022 से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई. उस वक्त परिणीति फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग करने पंजाब गईं थीं. राघव चड्ढा फिल्म के सेट पर परिणीति से मिलने पहुंचे थे. वहीं पहली बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था.

सितंबर में लेंगे फेरे
बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए राजस्थान को चुना है. अगर बात करें रिसेप्शन कि तो उसके लिए इस कपल ने गुरुग्राम को चुना है. रिपोर्ट्स की मानें तो राघव और परिणीति 25 सितंबर को फेरे लेंगे. बता दें अभी तक अपनी शादी की डेट को लेकर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

यह भी पढ़ें-

खत्म हो गया एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का भाईचारा! क्यों चारदिवारी में बंद हैं एल्विश?

Latest News

रूस से तनाव के बीच यूरोपीय संघ आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ाएगा सुरक्षा, भारत पर भी पड़ सकता है असर

EU Arctic Security: आर्कटिक क्षेत्र में यूरोपीय संघ सुरक्षा मजबूत करेगा. इसके लिए संघ ने नई रणनीति पेश की...

More Articles Like This