ड्रैगन ने दिए संकेत, ब्रिक्स समिट में PM मोदी-जिनपिंग की हो सकती है मुलाकात; भारत ने नहीं की पुष्टी!

Brics Summit: इस साल भारत में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन से पहले 22-24 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे. इस समिट से पहले इस बात की चर्चा तेज है कि सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की बैठक हो सकती है. हालांकि इसको लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये चर्चा उस वक्त से शुरू हुई है जब दक्षिण अफ्रीका में चीन के राजदूत ने इस बारे में एक बयान दिया. जिसके बाद बैठक को लेकर संकेत मिले हैं. दक्षिण अफ्रीका में चीन के राजदूत चेन शियाओडांग (Chen Xiaodong) ने कहा, “मुझे भरोसा है कि दोनों राष्ट्रों के प्रमुखों की सीधी वार्ता और बैठक होगी.” बता दें, LAC में मई 2020 से जारी गतिरोध के बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है.

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में चीन के राजदूत शियाओडांग ने कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि हमारे बीच तनाव है, लेकिन पड़ोसी देश होने के नाते हमारे कई साझा हित हैं और साथ ही हमारे बीच कुछ समस्याएं भी हैं.” इस बीच विदेश मंत्रालय से इस प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं है जिससे ये माना जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है. वहीं, इस सम्मेलन के दौरान दोनों नेता जोहान्सबर्ग में लगभग दो दिनों तक एक ही स्थान पर या तो शिखर सम्मेलन कक्ष या नेताओं के लाउंज में रहेंगे. ऐसे मे किसी संभावित बैठक के अनुमान को खारिज नहीं किया जा सकता है.

आपको बता दें कि नई दिल्ली में चीनी राजदूत से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है. जानकारों की मानें तो ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की संभावित मुलाकात हो सकती है. ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन अगले हफ्ते 23 अगस्त को आयोजित हो रहा है. इसी के साथ, अफ्रीकी नेताओं के साथ ब्रिक्स आउटरीच सेशन उसके अगले दिन 24 अगस्त को आयोजित किया जाना है.

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात इंडोनेशिया के बाली में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में डिनर के दौरान हुई थी. हालांकि, ये केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी. अगर इस साल साउथ अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात होती है तो ये एक बड़ा संदेश होगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

इस मूलांक के लोगों में छिपी होती है धन कमाने की कला, महत्वाकांक्षी, धैर्यवान और अपनी योजनाओं को लेकर माने जाते है गंभीर

Numerology Birth Date Destiny: अंक ज्योतिष अंकों और जन्मतिथि के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, भविष्य और जीवन...

More Articles Like This

Exit mobile version