Tomato Price Hike: महंगाई का ब्रेक फेल! रुलाने लगी मिर्ची, तो अदरक ने भी हल्की की जेब, सब्जियों ने बिगाड़ा घर का बजट

Must Read

Tomato Price Hike: देशवासियों को इस समय  टमाटर महंगाई के आंसू रुला रहा है. देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कहीं 100 से 120 रुपये प्रति किलो, तो कहीं 120 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. आंकड़ों के अनुसार, पूरे मुंबई के खुदरा बाजारों में मंगलवार को टमाटर की कीमत 160 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है. व्यापारियों को आशंका है कि कुछ दिनों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है.

टमाटर के साथ-साथ अदरक के भी बढ़े दाम

वहीं अदरक 100-120 रुपये से 250-350 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं हरी मिर्च सामान्य 100 रुपये से अधिक 200-300 रुपये प्रति किलो पर जेब ढीली कर रही है. पश्चिम बंगाल में टमाटर की कीमत 150 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं कोलकाता में 148 रुपये. दिल्ली और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 110 रुपये और 117 रुपये प्रति किलो थीं. बता दें कि पिछले दो हफ्ते में टमाटर पैदा करने वाले राज्यों से सप्लाई बाधित हुई है, जहां टमाटर की तुड़ाई और इसका ढुलाई पर असर पड़ा है.

टमाटर की बढ़ती कीमतों को सरकार ने बताया मौसमी महंगाई


सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी मामला है और इस वक्त कीमतें आम तौर पर ऊंची रहती हैं. अगले 15 दिनों में कीमतें नरम होने और एक महीने में सामान्य होने की उम्मीद है. देश के तमाम शहरों में टमाटर 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर बना हुआ है, टमाटर के साथ-साथ मिर्च ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.

मिर्ची की कीमत में दोगुना तेजी

कुछ दिन पहले तक 40 से 50 रुपये किलो बिकने वाली हरी मिर्च के दाम अचानक से डबल हो गए हैं. थोक में 50 से 75 रुपये किलो मिर्च मंडी में बिक रही है. जबकि खुदरा में मिर्च का भाव 80 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. चेन्नई में हरी मिर्च 200 रुपये किलो हो गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This