टपकेश्वर महादेव मंदिर में तमसा नदी का विकराल रूप, परिसर को भारी नुकासान

Uttarakhand Rain: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम की मार जारी है. राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश के कारण कई स्थानों से भूस्खलन की खबरें भी सामने आईं है. इस बीच देहरादून से बड़ी जानकारी सामने आई है. जहां पर सोमवार से ही भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण तमसा नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. पहाड़ के साथ- साथ मैदानी इलाकों में नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. देहरादून में कल रात से हो रही बारिश के कारण तमसा नदी ने श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर को काफी नुकसान पहुंचाया है.

मंदिर परिसर में घुसा पानी
देहरादून में नदिया उफान पर हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो देहरादून में कल रात (सोमवार रात) हुई भारी बारिश के कारण श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया है. नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी मंदिर में प्रवेश कर गया है. मंदिर की सीढ़ियों से पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है. हालांकि गनीमत है कि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

मंदिर परिसर को भारी नुकसान
नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण मंदिर परिसर को पूरी तरीके से खाली कराया गया है. इस बीच माता वैष्णो देवी गुफा, टपकेश्वर महादेव मंदिर, देहरादून के संस्थापक आचार्य बिपिन ने सामाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “गौरतलब है कि जैसे ही तमसा नदी ने विकराल रूप लेना शुरू किया, मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली हो गया. सभी पुजारी और सेवादार को तुरंत परिसर से हटा दिया गया.”

यह भी पढ़ें-

Weather Update: यूपी, बिहार और उत्तराखंड में झमाझम बारिश की संभावना, जानिए मौसम का हाल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version