Weather Forcast: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने के बाद भी राहत नहीं, महाराष्ट्र में येलो अलर्ट

Weather Forcast: दिल्ली में यमुना का पानी भले कम हो रहा हो लेकिन आफत अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, मौसम विभाग दिल्ली में बारिश को लेकर पुर्मानुमान जारी किया है. राजधानी दिल्ली में आज फिर से बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पानी से भरी दिल्ली को एक बार फिर से पानी पानी होना पड़ेगा. बारिश के लिए मौसम ने कहा कि दिल्ली के साथ आस पास के इलाकों में गरज के साथ बरसात की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी आज और कल बारिश होगी. इसको लेकर मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है.

यह भी पढ़ें- Flood Video: इस चालक नें पानी में दौड़ा दी सवारियों से भरी बस, भगवान भरोसे यात्रियों की जान

मुंबई में येलो अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जारी किया है. राज्य में बारिश की स्थिति पर आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले ने जानकारी देते हुए कहा कि मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई महीने में महाराष्ट्र में जरूरी मात्रा में अच्छी बारिश होगी. फिलहाल मछुआरों के लिए कोई चेतावनी नहीं है क्योंकि अरब सागर में सामान्य, मौसमी मौसम चल रहा है। इसके कारण, आने वाले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होगी. उन्होंने कहा कि देखा जाए तो पिछले 3-4 दिनों से सभी जिलों में बारिश हो रही है. कहीं तीव्रता ज्यादा है तो कहीं कम. लेकिन आने वाले 3-4 दिनों में दक्षिण कोंकण और उत्तरी कोंकण में भारी बारिश की संभावना है. जब उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ की बात आती है, तो मध्यम बारिश की संभावना है.

कहां होगी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पुर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में दो दिनो तक बारिश होने की संभावना है. उधर उत्तराखंड में पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है. जारी अनुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान, हरियाणा में आने वाले 3 दिनों तक बारिश होगी. इसी के साथ कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में साथ ही गुजरात में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version