दिल्ली में हादसा: बारिश से झील बनी मेट्रो साइट पर नहाने गए तीन बच्चे डूबे, मौत

नई दिल्लीः दिल्ली से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां जहांगीरपुर में शुक्रवार को डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। तीनों एच ब्लॉक के पास बारिश के पानी में नहाने गए थे. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मेट्रो का काम चल रहा था, बारिश के कारण वहां झील बन गई थी. जिसमें बच्चे डूब गए.

पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे दोपहर में नहाने गए थे. तीन बजे करीब घटना की सूचना मिली. मृत बच्चों की पहचान आशीष, निखिल और पीयूष के रूप में हुई है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही कि आखिर ये यहां कैसे पहुंचे और इनके साथ यह दुर्घटना कैसे हुई. उधर, इस घटना से मृतक बच्चों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version