Mumbai: साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक रमेश वर्मा की ‘महावीर कर्ण’ का धमाकेदार टीजर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है. रमेश वर्मा ने ‘राक्षसुडू’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी कमर्शियली सक्सेसफुल और अलग-अलग जॉनर की फिल्में दी है. एक्शन, थ्रिलर और कमर्शियल सिनेमा में काम करने के बाद, रमेश वर्मा अब महाभारत की कालजयी कहानी कर्ण के साथ एक बिल्कुल नए अंदाज में आए हैं. महाभारत के सबसे वीर और त्रासदीपूर्ण किरदार कर्ण के जीवन पर आधारित यह एक ग्रैंड ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्म है.
भव्य पैमाने पर पर्दे पर उतारा
फिल्म में कर्ण के जीवन को भव्य पैमाने पर पर्दे पर उतारा जाएगा. टीजर सामने आते ही सिनेप्रेमी कर्ण की इस महागाथा को देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं, प्रोडक्शन हाउस पेन मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि भारतीय सिनेमा में पहली बार, एक एपिक हाइब्रिड लाइव- एक्शन फिल्म प्रतिष्ठित पेन मूवीज, श्री नीलाद्री प्रोडक्शन हाउस और आर.वी फिल्म्स हाउस के साथ मिलकर गर्व के साथ फिल्म ‘महावीर कर्ण’ पेश कर रहे हैं.
अब तक की सबसे महान कहानी
उन्होंने आगे लिखा कि हमारे निर्देशक रमेश वर्मा की ओर से अब तक की सबसे महान कहानी बड़े पर्दे पर 4 दिसंबर से दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव देगी. फिल्म को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज किया जाएगी. फिल्म महाभारत के योद्धा कर्ण के नजरिए, उनके संघर्ष, मित्रता, वफादारी और उनके दानवीर स्वभाव की गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करती है. टीजर देखकर लगता है कि मेकर्स कर्ण को सिर्फ एक पौराणिक कहानी की तरह नहीं दिखा रहे, बल्कि इसे इज्जत, वफादारी, दोस्ती, धोखा, किस्मत और वादा निभाने की कीमत की एक इंसानी कहानी के तौर पर दिखा रहे हैं.
तकनीक से इस कहानी को और भी बड़ा बनाया
हाइब्रिड लाइव-एक्शन तकनीक से इस कहानी को और भी बड़ा बनाया गया है, जिससे डायरेक्टर रमेश वर्मा को बड़े लेवल पर सीन और एक नई दुनिया बनाने का मौका मिला है, जो इंडियन सिनेमा में बहुत कम देखा गया है. फिल्म की टेक्निकल टीम में डीओपी के तौर पर रामजी डॉट, एडिटर के तौर पर प्रवीण पुडी, डायलॉग राइटर के तौर पर श्रीमणि और म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर ज्ञानी शामिल हैं. फिल्म को पेन मूवीज, नीलाद्री प्रोडक्शनंस और आरवी स्टूडियोज के साथ मिलकर पैन-इंडिया फिल्म के स्तर पर पेश किया जाएगा. इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा पेश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 18 संदिग्ध आतंकवादी अरेस्ट, कई हथियार और विस्फोटक बरामद

