09 December Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 09 December 2023: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नचार्य से जानते हैं 09 दिसंबर, दिन शनिवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

09 दिसंबर का पंचांग (Panchang 09 December 2023)
शनिवार, 09 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी है. शनिवार को एकादशी तिथि सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो गई. 9 दिसंबर को रात 11 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा. साथ ही 9 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. अगर शनिवार के दिन शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज अभिजीत मुहूर्त 11:52 − 12:33 तक रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 09:37 से 10:55 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे.

09 दिसंबर का पंचांग (Panchang 09 December 2023)

आज की तिथि – उदया तिथि एकादशी
माह – मार्गशीर्ष/अगहन
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का योग – शोभन
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – शनिवार
राशि – तुला
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 − 12:33 मिनट तक रहेगा.
राहुकाल-   09:37 से 10:55 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 07:02 am
सूर्यास्त- शाम 5:23 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें:

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version