Air India Plane Crash: प्लेन में सवार सभी 242 लोगों की लिस्ट आई सामने, देखे लिस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः  गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्लेन में 242 पैसेंजर सवार थे. मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है. अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तत्काल बाद यह हादसा हुआ है.

इस विमान में सवार पैसेंजर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है. इस विमान में 242 लोग सवार थे. वहीं, 12 क्रू मेंबर्स भी विमान में मौजूद थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया.

यात्रियों की इस लिस्ट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है.

बताया गया है कि यह विमान आज दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. विमान, एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया और आग का गोला बन गया.

Latest News

अमेरिका में वारदातः फ्लोरिडा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 नाबालिग सहित 12 लोग घायल, तीन गंभीर

Florida Shooting: अमेरिका सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां शनिवार की देर रात फ्लोरिडा स्थित तल्लाहसी में फुटबॉल स्टेडियम के...

More Articles Like This

Exit mobile version