Bhringraj: बालों के लिए वरदान है भृंगराज, ऐसे करें इस्‍तेमाल, सफेद और झड़ते बालों से मिलेगी निजात  

bhringraj benefits for hair: आयुर्वेद में ऐसी बहुत सारी जड़ी बूटियां जो हमारे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. उसी में से एक है भृंगराज. यह जड़ी बूटी दुनियाभर में पाई जाती है. यह कई रोगों को दूर करने में कारगर है. इस जड़ी बूटी को तेल के रूप में भी उपयोग किया जाता है. इसका तेल बालों के सेहत के लिए चमत्कारी माना जाता है.

यदि आपके बाल बहुत ज्‍यादा टूट रहे हैं या असमय ही सफेद हो रहे हैं, तो इस तेल के इस्‍तेमाल से उनमें नई जान डाली जा सकती है. यह स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें पुनर्जीवित होती हैं. इस तेल का रिजल्‍ट आपको एक या दो सप्ताह के भीतर ही दिखाई देना शुरू हो जाता है. अगर आप भी बालों की समस्‍या से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है. आइए जानते हैं बालों में भृंगराज लगाने का सही तरीका और फायदे …

​ऐसे करें भृंगराज तेल का इस्‍तेमाल

बालों में भृंगराज तेल लगाने के लिए सबसे पहले तेल को गर्म करें. इसे बालों की जड़ों में अच्‍छे से लगाकर रातभर के लिए रखना चाहिए. फिर अगली सुबह बाल को धोना चाहिए. इससे स्कैल्प पर हेयर ग्रोथ तेजी से होता है. भृंगराज को सप्ताह में दो बार लगा सकते है. इस तेल में सभी प्रकार के प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो बिना किसी संदेह के बालों के विकास के लिए सबसे अच्छे तेलों में से एक बनाते हैं.

भृंगराज के पत्तियों का हेयर मास्‍क

भृंगराज की पत्तियो का हेयर मास्‍क बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसे लगाने के लिए सबसे पहले इसकी कुछ पत्तियां लें. इस पत्तियों को पीसकर गाढ़ा पेस्‍ट बना लें. इसके बाद इस पेस्‍ट में नारियल तेल डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें. इस तरह आपका हेयर मास्‍क तैयार है.

इस मास्‍क को बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़  दें. नियत समय बाद पानी से धो लें. इसके बाद बालों में शैंपू करें. सप्‍ताह में कम से कम दो बार इसे लगाएं. इसके इस्‍तेमाल से आपके बाद हेल्‍दी रहेंगे.

​​भृंगराज तेल के अन्य लाभ

भृंगराज तेल बालों में कलर लाने का भी काम करता है. कुछ लोगों के बाल कम उम्र में ही ग्रे हो जाते हैं, तो वहीं कुछ के सफेद पड़ने लगते हैं. ऐसे में भृंगराज का इस्‍तेमाल डाई के रूप में किया जा सकता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version