Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी असम की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Assam: भूकंप के झटकों से असम की धरती कांप उठी. मंगलवार सुबह असम के गोलपारा ज़िले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 9:57:22 बजे (IST) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र गोलपारा इलाके में 25.974°N अक्षांश और 90.941°E देशांतर पर था. फिलहाल, किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

बमालूम हो कि इससे पहले पड़ोसी देशों और क्षेत्रों में भी पिछले कुछ दिनों में भूकंप दर्ज किए गए हैं. सोमवार तड़के 5 बजकर 36 मिनट पर अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर गहराई में था. अधिक गहराई के कारण इसके झटके विस्तृत इलाके में महसूस किए गए.

Latest News

09 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 सितंबर 2026, बुधवार को मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी का विशेष संयोग है. जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शिव योग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भगवान शिव की पूजा का महत्व.

More Articles Like This