फतेहपुरः कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान, कह दी बड़ी बात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुरः योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने होली के अवसर पर यूपी के फतेहपुर में बड़ा बयान दिया. उनके इस बयान से सियासी घमासान मच सकता है.

“जिसे तलवार पसंद है, वह देश छोड़कर चले जाए”
होली पर्व को लेकर संजय निषाद ने कहा, “जिसे तलवार पसंद है, वह देश छोड़कर चले जाए. जिन्हें संस्कार पसंद हो, वह आए. जिन्हे रंग से नफरत है, वह घर में रहे.”

सपा-बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर भी तीखा जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो नेता पहले इन पार्टियों में रहकर “मलाई खा चुके हैं, वे अब बीजेपी में आकर सलाहकार बनकर मलाई खा रहे हैं.” उन्होंने इन नेताओं को ‘विभीषण’ बताते हुए कहा कि ये बीजेपी की सीटें कम होने के लिए जिम्मेदार हैं.

चुनावी जीत का फार्मूला बताया
संजय निषाद ने भाजपा की जीत का फॉर्मूला भी बताया. उन्होंने कहा कि 18% मुस्लिम वोट बैंक से टक्कर लेने के लिए 18% निषाद समुदाय एकजुट रहेगा, क्योंकि हम राम भक्त हैं.

पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए
पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी संजय निषाद ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए और उनके मामलों में उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version