Karnataka News: बेटी को दलित से हुआ प्‍यार, तो पिता ने कर दी हत्‍या, प्रेमी ने भी दी जान

Karnataka News: कर्नाटक से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल यहां एक दलित लड़की की हत्‍या के मामले में पुलिस ने उसी के पिता को अरेस्‍ट किया है. इस वारदात को महज इसलिए अंजाम दिया गया, क्‍योंकि मृतका को एक निचली जाति के लड़के से प्रेम करती थी.

ये भी पढ़े:- Jammu-Kashmir: आतंकी हमले में मारे गए दीपू की पत्नी को मिली नौकरी, LG मनोज सिन्हा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

अपनी प्रेमिका की हत्‍या का पता चलते ही पड़ोस में रहने वाले युवक ने भी आत्‍महत्‍या कर ली. मृतक लड़की की पहचान 20 वर्षीय कीर्ति के रूप में हुई है. वो अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी. वहीं उसके प्रेमी का नाम गंगाधर था. वो हैंड ड्रम गेम का प्‍लेयर था. 23 वर्षीय गंगाधर पेशे से लेबर का काम करता था. दोनों दो साल से एक दूसरे को जानते थे.

कर्नाटक पुलिस के अनुसार, कीर्ति का परिवार ओबीसी समाज से आता है, जबकि गंगाधर का परिवार अनुसूचित जाति का है. यह घटना कर्नाटक के कोलर जिले के बोदागुर्की गांव में हुई. मृतिका के पिता कृष्‍णमूर्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं पुलिस का कहना है, सोमवार की रात को मृतका के घर पर बेटी के प्रेम प्रसंग के विषय पर काफी झगड़ा हुआ था. बेटी जिद पर अड़ी थी कि वो गंगाधर से ही शादी करेगी. मामला उस वक्‍त जैसे-तैसे शांत हो गया था. अगले दिन सुबह कीर्ति की हत्‍या की जानकारी सभी को मिली.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version