JPSC FSO Recruitment 2023: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

JPSC FSO Recruitment 2023: खाद्य सुरक्षा अधिकारी विज्ञापन संख्या-18/2023 के पद के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग ने आवेदन मांगे हैं. जो भी योग्‍य उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होने चाहते है वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2023 शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है.

पदों की संख्‍या

जेपीएससी के तहत इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 56 खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों को भरना है, जिसके लिए यह पूरी प्रक्रिया आयोजित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि. से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान या सूक्ष्म जीव विज्ञान या मेडिसिन में डिग्री या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये, जबकि झारखंड राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा.

आयु-सीमा

न्यूनतम आयु 21 वर्ष, अधिकतम आयु 40 वर्ष. सरकारी नियमों के अनुसार, आयुसीमा में छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आपको जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना है.
  • इसके बाद होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करना है.
  • फिर FSO एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें.
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.
Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version