”अगर चाहते हो बेहतर कल-मत गिरने दो भूजल स्तर”, मदरसा के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Must Read

लखनऊः भूजल संरक्षण साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज (बुधवार) को मदरसा मिस्बाहुल उलूम देवां शरीफ बाराबंकी के छात्र-छत्राओं व समस्त शिक्षक/कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली. मदरसा मिस्बाहुल उलूम देवा शरीफ बाराबंकी के प्रबंधक सय्यद अली नज़ीर क़ादरी साहब और प्रधानाचार्य मोहम्मद वाजिद सिद्दीकी साहब ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और गगनभेदी नारों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे थे.

रैली में बच्चों ने स्वनिर्मित बैनर का प्रयोग किया. मंत्रमुग्ध करने वाले स्लोगन तथा विषयानुसार कला कृत्यों का अनुपयोग किया गया. रैली कटरा स्थित मदरसे से प्रारम्भ होकर चकबंदी कार्यालय होते हुए बड़ी चौक तक गई. यहा से पुनः मदरसे में आकर समाप्त हुई.

रैली प्रारम्भ होने से पूर्व सय्यद अली नज़ीर क़ादरी साहब प्रबंधक मदरसा हाजा व मोहम्मद वाजिद सिद्दीकी प्रधानाचार्य मदरसा हाजा द्वारा आदर्श नगर पंचायत देवां के चेयरमैन हारून वारसी साहब तथा उनके साथ सभासद शाफ़े ज़ुबैरी , शमीम, सलमान वारसी तथा मोहम्मद वसीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया. तत्पश्चात समस्त अतिथियों द्वारा भूगर्भ जल से संबंधित सभी प्रकार के कार्यक्रमों का निरीक्षण करते हुए प्रशंसा की गई.

अथितियों के सम्मान में बच्चों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति करने के साथ ही उन पर पुष्प वर्षा की. सड़क के दोनों किनारों पर बालक तथा बालिकाओं ने स्वागत के स्वर्णिम शब्दों का प्रयोग किया. रैली को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This