IPL 2026 में इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिला एक भी मैच, धोनी समेत कई बड़े नाम शामिल

आईपीएल 2026 के ग्रुप राउंड के 70 मुकाबले खत्म हो गए हैं। इस सीजन 10 टीमों ने 150 से ज्यादा खिलाड़ियों को प्लेइंग-12 में मौका दिया. इसमें इंटरनेशनल स्टार से लेकर घरेलू क्रिकेट के युवा चेहरे शामिल थे. IPL में जहां कई युवा खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला, जो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. हैरानी की बात ये है कि भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके 6 खिलाड़ियों को IPL 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

कौन हैं वो खिलाड़ी?

राहुल त्रिपाठी
उमरान मलिक
जयंत यादव
कुलदीप सेन
पृथ्वी शॉ
महेंद्र सिंह धोनी

राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी लंबे समय से IPL का बड़ा नाम रहे हैं और भारत के लिए T20 मैच भी खेल चुके हैं. लेकिन इस सीजन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. राहुल त्रिपाठी भारत के लिए 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 97 रन बनाए हैं. राहुल केकेआर की टीम का हिस्सा थे. फ्रेंचाइजी ने एक भी मैच में उन्हें मौका नहीं दिया.

उमरान मलिक
150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले उमरान मलिक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन पूरे सीजन वे प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे. उन्होंने 10 वनडे के अलावा 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वह केकेआर का हिस्सा हैं और एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

जयंत यादव
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले जयंत यादव को भी IPL 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. भारत के लिए जयंत यादव ने 6 टेस्ट और 2 वनडे खेले हैं. वह तीन बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

कुलदीप सेन
अपनी तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले कुलदीप सेन भी पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन भारत के लिए एक वनडे मैच खेल चुके हैं. आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. फ्रेंचाइजी ने कुलदीप को एक भी मैच में मौका नहीं दिया है. प्लेऑफ में भी उन्हें मैच मिलना लगभग नामुमकिन है.

पृथ्वी शॉ
एक समय भारत का भविष्य कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. खराब फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन को इसकी वजह माना जा रहा है. पृथ्वी शॉ भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में उन्हें खरीदा। टीम ने कई बार ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला लेकिन अंडर-19 विजेता कप्तान रहे पृथ्वी को मौका नहीं दिया.

महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में कोई मुकाबला नहीं खेला. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी इंजर्ड हो गए. वह अंत तक फिट नहीं हो पाए और इसकी वजह से एक भी मैच में मौका नहीं मिला. वह टीम का हिस्सा बने रहे और सीएसके ने रिप्लेसमेंट भी नहीं लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक चोट की वजह से धोनी IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके. फैंस को पूरे सीजन माही की कमी महसूस हुई.

IPL 2026 में इन बड़े खिलाड़ियों का एक भी मैच ना खेलना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा. अब सवाल ये है कि क्या अगले सीजन में ये खिलाड़ी वापसी कर पाएंगे… या फिर IPL में उनका सफर खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है?

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version