Jammu-Kashmir: आतंकी हमले में मारे गए दीपू की पत्नी को मिली नौकरी, LG मनोज सिन्हा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Must Read

जम्मू-कश्मीर: बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सर्कस कर्मी दीपू कुमार की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा. मालूम हो कि करीब एक माह पहले अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर दीपू की हत्या कर दी थी. उपराज्यपाल ने उधमपुर जिले के एक दूर-दराज के गांव में बेहद गरीबी में रह रहे पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी.

सर्कस में काम करता था दीपू
मालूम हो कि दक्षिण कश्मीर जिले के जंगलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करने वाले 27 वर्षीय दीपू की 29 मई को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह दूध खरीदने के लिए बाहर गया था.

16 जून को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा था कि हत्या के सिलसिले में अनंतनाग से पांच जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज राजभवन में शहीद नागरिक दीपू कुमार की पत्नी साक्षी देवी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा.”

एलजी ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने दुखी परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया. मालूम हो कि पति की हत्या के एक सप्ताह बाद साक्षी ने उधमपुर के सुदूर थियाल गांव में एक बच्चे को जन्म दिया. दीपू अपने बीमार पिता और नेत्रहीन भाई राजू, भाभी और उनके दो नाबालिग बच्चों वाले परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य थे.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This